{"_id":"66cc444b8702eb28f20b2dd5","slug":"12-teams-of-the-health-department-are-engaged-in-the-prevention-of-malaria-and-dengue-mathura-news-c-369-1-mt11004-117543-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए लगी स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए लगी स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें
विज्ञापन
मथुरा। मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विभाग ने कवायद तेज कर दी है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में टीमें लगाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के लिए रोस्टर बनाया गया है। गत वर्ष डेंगू और मलेरिया के मिले केसों को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू बीमारी फैलने से रोकने के लिए मलेरिया विभाग अलर्ट मोड पर है। बीमारी की रोकथाम के लिए 12 टीमें गठित की है। इनमें से चार टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में और आठ टीमें शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार ऐंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के साथ ही घर-घर दस्तक दे रही हैं। कूलर, फ्रीज, गमले आदि स्थानों की चैकिंग कर पानी जमा न होने देने देने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
टीम में एक सुपरवाइजर एवं एक कर्मचारी दवा का छिड़काव करने में लिए लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ नगर निगम की टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। गत वर्ष जिले में डेंगू के 179 एवं मलेरिया के 15 केस सामने आए थे। उन क्षेत्रों की प्राथमिकता से स्क्रीनिंग की जा रही है। जहां बीते वर्ष केस मिले थे उनके आसपास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव के साथ लोगों को जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
नगरीय मलेरिया अधिकारी डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की सहायता ली जा रही है। गांव में छिड़कांव के लिए प्रधानों को एंटी लार्वा दवा भी उपलब्ध कराई गई है। जहां गंदगी और पानी जमा होने की स्थिति दिखाई देने पर नगर में नगर निगम को और गांवों में डीपीआरओ को सूचित किया जा रहा है।