फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 samvida kermio ko notice, gyapan diya

11 संविदा कर्मियों की नियुक्ति पर लटकी तलवार

Wed, 25 Sep 2019 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 samvida kermio ko notice, gyapan diya
मथुरा। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस को ज्ञापन देते संविदा कर्मचारी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट) से आउटसोर्सिंग पर भेजे गए संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के नोटिस कर्मचारियों को दिए गए हैं। इससे जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत 11 कर्मचारियों की भी नौकरी पर तलवार लटकी है। इन संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं।
विज्ञापन

यूपीएचएसएसपी ने वर्ष 2016 में जिला संयुक्त चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर करीब 54 कर्मचारियों को तैनात किया था। इससे शुरुआत से ही कर्मचारियों की कमी की मार झेल रहे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ था। उन संविदा कर्मियों में से विभाग ने 43 कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में समायोजित कर लिया, जबकि 11 कर्मचारियों को नोटिस देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, मॉर्चरी अटेंडेंट, इसीजी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। 100 बेड के इस अस्पताल में करीब 1 हजार ओपीडी रजिस्ट्रेशन प्रतिदिन होते हैं।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में 2010 से ही डॉक्टर और स्टाफ की भारी कमी है। 40 डॉक्टरों के बजाय मात्र 13 डॉक्टर एवं 50 प्रतिशत से भी कम स्टाफ की कमी है। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस द्वारा लंबे समय से प्रतिमाह एक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इससे लेकिन कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जा रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता का कहना जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुरुआत से ही डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है। दो वर्ष पूर्व 50 से अधिक वार्ड ब्वॉय और कर्मचारियों को हटा दिया था। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थी। इन 11 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने से अस्पताल में परेशानी होगी। उच्चाधिकारियों के समक्ष यह बात रखी है। लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है।

संविदाकर्मियों ने सीएमएस को दिया ज्ञापन, आज कार्य बहिष्कार कर करेंगे धरना प्रदर्शन
संविदाकर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी बुधवार को अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। 27 को लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जीतेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह, ब्रजेश शर्मा, इंशाक, अनूप शर्मा, गुलाब सिंह, शुभम कुशवाह, आनंद कुमार शर्मा, अंजलि पारीक, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed