{"_id":"68aa15d22ed8d4530d0031eb","slug":"107-buses-will-run-to-barsana-on-radha-ashtami-devotees-will-not-face-any-problem-mathura-news-c-369-1-mt11008-134679-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना दौड़ेंगी 107 बसें, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना दौड़ेंगी 107 बसें, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
मथुरा। राधा अष्टमी पर बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने अतिरिक्त बसों का संचालन करने की योजना बनाई है। इस बार तीन दिन बरसाना के लिए 107 बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए डिपो के अधिकारियों ने चालक-परिचालकाें को निर्देश दे दिए हैं।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि राधा अष्टमी पर कई शहरों से श्रद्धालु बरसाना आते हैं। ब्रज की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। नए बस स्टैंड और आईएसबीटी से बरसाना के लिए 107 बसें संचालित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 30 अगस्त से 1 सितंबर तक लगातार बसें बरसाना के लिए चलेंगी। राधा अष्टमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना पहुंचेंगे। यात्रियों को बरसाना तक पहुंचने में असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना रूट पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसके देखते हुए निगम द्वारा बरसाना रूट पर 107 बसों का संचालन किया जाएगा।
ई-बसों के भी बढ़ेंगे चक्कर
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि अभी बरसाना के लिए परिवहन निगम की दो ई-बसें संचालित होती हैं। राधा अष्टमी पर इन बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। पर्व के दौरान किसी भी यात्री को आवागमन में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बस स्टैंड पर निर्धारित समय अवधि के दौरान बसों का संचालन किया जाएगा।