{"_id":"69cacc5eedb04b60900d563b","slug":"10-tola-gold-chain-stolen-from-neck-of-indore-corporators-husband-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102153-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: इंदौर के पार्षद पति के गले से 10 तोले की सोने की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: इंदौर के पार्षद पति के गले से 10 तोले की सोने की चेन चोरी
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आए इंदौर के पार्षद पति के गले से 10 तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही हैं। वहीं नगर परिक्रमा कर रही हरियाणा की महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन पार हो गई। दोनों श्रद्धालुओं ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र पुलिस को दिए हैं। प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी हैं।
इंदौर के आलोक नगर वार्ड 30 की पार्षद सुनीता राजेश्वरी के पति राजेश सोलंकी परिवार के साथ रविवार को दर्शन करने आए। वह सुबह करीब दस बजे फलहारी बाबा की गली से होकर मंदिर की ओर जा रहे थे। भीड़ के बीच पीछे से कुछ लड़कों ने उन्हें धक्का देना शुरू किया, जिससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच किसी ने पार्षद पति के गले से चेन पार कर दी।
वहीं हरियाणा के भिवाड़ी के विद्यानगर निवासी शांति देवी अपने दामाद गुलाब सिंह एवं दो बेटियों के साथ वृंदावन आईं थीं। रविवार दोपहर 11 बजे वह परिक्रमा लग रहीं थीं तभी केशीघाट के समीप आरती घाट पर कुछ लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन पार कर दी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं के साथ हुईं घटनाओं की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।