फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 pesticides banned for two months

Mathura News: दो माह के लिए 10 कीटनाशक दवाएं प्रतिबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
10 pesticides banned for two months
मथुरा। कीटनाशक दवा की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अ​धिकारी।  - फोटो : mathura
मथुरा। बासमती चावल के उत्पादन में वृद्धि करने के लिहाज से जिले की 750 से अधिक दुकानों पर 10 कीटनाशक दवाओं की बिक्री व इस्तेमाल पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि यदि इसकी बिक्री व इस्तेमाल किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बासमती चावल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कीटनाशी दवाओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 60 दिनों की अवधि के लिए जिले में बासमती चावल में 10 कीटनाशक दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके।
विज्ञापन

बताया कि सभी कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कोई भी विक्रेता बासमती धान में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों और बीमारियों में प्रतिबंधित किए गए कीटनाशकों का प्रयोग न कराएं। यदि किसी विक्रेता द्वारा कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कीटनाशी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई दुकानदार प्रतिबंधित कीटनाशक एसेफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफोस, हेक्साकोनोज़ोल, प्रोपिकोनाज़ोल, थियामेथोक्सम, प्रोफेनोफोस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम और ट्राइसाइक्लाजोल बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नियम इन्हें बनाने, स्टोर करने और सप्लाई करने वालों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed