फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 people injured when water tank collapsed in Mathura 6-year-old child narrowly escaped

छह करोड़ से बनी टंकी धराशाई: अचानक लोगों का मौत से हुआ सामना, बाल-बाल बचा छह साल का मासूम; मची अफरातफरी

Sun, 30 Jun 2024 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:28 PM IST
सार

छह करोड़ से बनी पानी की टंकी धराशाई हो गई। अचानक लोगों का मौत से सामना हुआ। वहीं छह साल का मासूम  बाल-बाल बच गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
10 people injured when water tank collapsed in Mathura 6-year-old child narrowly escaped
छह करोड़ से बनी टंकी धराशाई: अचानक लोगों का मौत से हुआ सामना - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के कृष्ण विहार कॉलोनी में टंकी गिरने से घायल हुए 10 लोग हादसे में मौत के काफी करीब से गुजरे। इस सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है।
विज्ञापन


महोली रोड स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में शाम पौने छह बजे तक सब कुछ सामान्य था। कुछ लोग अपने काम निपटा रहे थे। कुछ घर के अंदर बैठकर परिवार के सदस्यों से बात कर रहे थे। तभी घड़ी की सुई में जैसे ही 6 बजे, कॉलोनी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। सब कुछ एकदम से तहस नहस हो गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और चारों ओर पानी-पानी हो गया। सड़क से गुजर रहे लोग पानी की तेज धार में बहने लगे।
विज्ञापन

 

लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। सामने मौत को देखकर लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासी संजय गोस्वामी का 6 साल का इकलौता बेटा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। वह पानी की तेज धार में बह गया। उसे बहता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाया।
 

कृष्ण विहार निवासी 45 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी स्व. गोपाल ने बताया कि वह दूध लेने के लिए घर से निकलीं थीं। तभी पानी की टंकी गिर पड़ी। वह जब तक कुछ सोच समझ पातीं, पानी की तेज धार उन्हें बहा ले गई। लोगों ने जैसे तैसे उन्हें बचाई।
 
विज्ञापन

कृष्ण विहार निवासी 84 वर्षीय गौरीशंकर अपने कमरे में लेटे हुए थे। टंकी टूटने के बाद उनके कमरे में पानी भर गया। वह पानी में डूब गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। यही की 52 वर्षीय बेबी गोस्वामी पत्नी रामू पंडित ने बताया कि वह मंदिर की सफाई कर रहीं थीं। तभी पानी की टंकी का मलबा उनके ऊपर गिर पड़ा। लोगों ने उन्हें बचाया। 
 

यहीं के 66 वर्षीय रमेश चंद ने बताया कि वह कमरे में बैठकर पत्नी से बात रहे थे। तभी टंकी गिरने से उनके पूरे घर में पानी भर गया। पड़ोसियों ने जैसे तैसे बचाया। 22 वर्षीय निकुंजा पुत्री मुकेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकी गिरने से उनके घर में पानी भर गया। लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। कॉलोनी की 65 वर्षीय कमलेश पत्नी रमेश चंद ने बताया कि वह पति से बात कर रही थी। अचानक पानी में डूब गईं। लोगों ने उन्हें जैसे तैसे पानी से बाहर निकाला।
 

तीन मजदूर भी हुए घायल

पानी की टंकी गिरने से हुए हादसे में तीन टाइल मजदूर भी घायल हुए हैं। बाजना निवासी वीपेंद्र ने बताया कि वह रामा देवी के घर पर अपने साथी 35 वर्षीय नवाब सिंह निवासी आगरा जगनेर और 50 वर्षीय महावीर निवासी मुरैना के साथ टाइल लगाने का काम कर रहा था। तभी अचानक पानी की टंकी गिरने से तीनों घायल हो गए। इनमें नवाब सिंह की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
 

हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत

टंकी गिरने से हुए हादसे में 65 वर्षीय सुंदरी पत्नी गोविंद और 27 वर्षीय सरिता पत्नी दिनेश चंद की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

एक घायल आगरा रेफर

हादसे की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल भी घायलों के इलाज के लिए मौके पर मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा और सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल 9 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed