फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 lanes built near Shri Banke Bihari Temple cost of 70 lakh

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप 70 लाख से बनेंगीं 10 गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
10 lanes built near Shri Banke Bihari Temple cost of 70 lakh
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप गांधी नगर, किशोरपुरा क्षेत्र की दस गलियों का निर्माण 15 साल बाद नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। नगर पालिका के समय में बनीं इंटरलॉकिंग टाइल्स की गलियां टूट जाने पर अब इन्हें सीमेंट से बनाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने ठेकेदार को कार्य जल्द शुरु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नौ में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप गांधी नगर किशोरपुरा क्षेत्र में जाटव वाली गली, मुरारी लाल गुप्ता वाली गली, ठाकुर गली, अशोक चौहान वाली गली एवं जगेश गौतम वाली गली सहित दस गलियों में नगर पालिका के कार्यकाल में 15 साल पहले इंटर लॉकिंग टाइल्स से लगाईं गई थीं। समय के साथ गली और नालियां टूट गईं।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद सुमित गौतम के प्रस्ताव पर नगर निगम ने सभी दस गलियों को सीसी बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह सभी गलियां निगम द्वारा राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त से बनाई जाएंगी। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि किशोरपुरा गांधी नगर की 10 गलियों का निर्माण लगभग 70 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी हफ्ते में गलियों के निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed