फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 lakh extortion money demanded from businessman

Mathura News: कारोबारी से मांगी 10 लाख की चौथ, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion money demanded from businessman
वृंदावन। प्रताप बाजार क्षेत्र में एक ज्वेलर्स से रंगदारी (चौथ) मांगने और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है कि 19 मई 2025 को दोपहर 2 बजे, अंकुश अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और धमकाने लगा कि अगर अपना व्यापार सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हर महीने चौथ के रूप में भारी रकम देनी होगी। मना करने पर उन्हें और उनके परिवार को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, जब आसपास के लोग शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से नीले रंग की कार में फरार हो गए। पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 जून 2025 को आरोपी पुनः दुकान पर पहुंचा और इस बार पीड़ित के पिता राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर करीब 100 ग्राम सोना जबरन लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed