{"_id":"570194b84f1c1b762ac8139f","slug":"market-closed-in-eta","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा बाजार, जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा बाजार, जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 04 Apr 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवई नगर में मुफ्ती शहजाद अहमद की हत्या के विरोध में रविवार को अलीगंज मार्ग मंडी परिसर स्थित सब्जी मंडी और नगर का सबसे व्यस्त मार्केट बाबूगंज बंद रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रशासन ने तनाव को देखते हुए शहर के हर चौराहे और तिराहे पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात कर दिया है। रविवार को नगर का मुस्लिम समुदाय दो खेमों में बंटा दिखाई दिया। मृतक की पत्नी आविदा खातून ने सभासद साबिर अली उर्फ दिनेश प्रताप और इसके बेटे नदीम निवासी किदवई नगर और तीन अज्ञात समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं समाज का दूसरा खेमा आरोपियों को निर्दोष बताते हुए हत्याकांड की जांच कराने की मांग करते हुए एसएसपी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गया।
किदवई नगर स्थित मदरसा इशाअत उलूम के मुफ्ती अहमद शहजाद की शनिवार रात हुई हत्या के बाद रविवार को व्यापारियों ने तनावपूर्ण शांति के बीच धीरे-धीरे बाजार खोले। तनाव के चलते प्रशासन और पुलिस ने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
आलम यह है कि वज्र वाहन के साथ पुलिस और पीएसी सभी चौराहों और तिराहों पर तैनात रही। पुलिस ने आरोपियों के घर के आसपास भी पीएसी तैनात कर दी।