{"_id":"6649171a-6517-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"man-raped-his-brothers-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते तार-तार: देवर ने भाभी से किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते तार-तार: देवर ने भाभी से किया बलात्कार
पनवाड़ी (महोबा)/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
अब महिलाएं अपने घरों में भी महफूज नहीं हैं। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक देवर लगभग एक साल से डरा-धमकाकर अपनी भाभी से दुष्कर्म कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पनवाड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार रात घर में सो रही थी। तभी उसका देवर धीरेंद्र राजपूत वहां आया और उससे बलात्कार किया। उसके बाद उसने भाभी को धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़ित महिला ने यह घटना पति को बताई। मंगलवार को पति संग थाने जाकर महिला ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति एक साल पहले दिल्ली में रहता था। तभी से देवर डरा धमका कर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।