फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man died in muradabad

यह खबर पढ़कर कहेंगे, आज भी जिंदा है इंसानियत!

Thu, 08 May 2014 10:07 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
man died in muradabad

मुरादाबाद में ट्रेन की जनरल बोगी में इलाज न मिलने से एक यात्री की हालत बिगड़ गई। उसे मुरादाबाद में उतार लिया गया। गरीब परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सोलह घंटे तक संघर्ष के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गरीबी के चलते परिवार वाले शव को जिला अस्पताल परिसर में लेकर बैठे रहे। लोगों की मानवता जगी और उसके अंतिम संस्कार के लिए चंदा जुटाया गया। देर शाम लालबाग शमशान घाट पर संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

रिक्शे पर हुई मौत

man died in muradabad

झारखंड के दुमका जिले में सिंदूरदी गांव निवासी हेमलाल (20) रोजगार के लिए जम्मू जा रहा था। उसके साथ सौतेला भाई नन्नूलाल व गांव के दूसरे लोग भी थे। रास्ते में हेमलाल को उल्टी-दस्त होने लगे। जनरल बोगी में उसे कोई इलाज नहीं मिल सका। शाम करीब छह बजे उसे मुरादाबाद स्टेशन पर उतार लिया गया।

नन्नूलाल अपने एक साथी पानेसर निवासी चोआयनी के साथ हेमलाल को लेकर उतर गया। रिक्शे वाले ने उसे हरपाल नगर स्थित एक डाक्टर की क्लीनिक पर उतार दिया। बुधवार को सुबह डाक्टर ने उनकी तबियत बिगड़ने की बात कहकर कहीं और ले जाने की सलाह दी।

नन्नू व पानेसर उसे रिक्शे से हेमलाल को जिला अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चालकों ने किया अंतिम संस्कार

man died in muradabad

दोनों के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि हेमलाल का अंतिम संस्कार कर सकें। इमरजेंसी के सामने पार्क में शव को रखकर दोनों सोच में पड़ गए। अस्पताल में आने वाला हर शख्स अफसोस तो जता रहा था लेकिन किसी ने मदद का हाथ नहीं उठाया।

अस्पताल में खड़ी होने वाले प्राइवेट एंबुलेंस के चालकों ने अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया। चंदे की रकम से देर शाम लालबाग स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed