{"_id":"64e1f66762be77cb2e098883","slug":"youths-thrashed-and-injured-student-returning-from-school-in-mainpuri-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, डंडे और बेल्टों से जमकर पीटा; लोगों को आता देख भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, डंडे और बेल्टों से जमकर पीटा; लोगों को आता देख भाग गए
Sun, 20 Aug 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:00 PM IST
सार
मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने हमला बोला। उसे डंडे और बेल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
थाना करहल, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्कूल से घर वापस लौट रहे छात्र पर युवकों ने हमला बोल दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी ऋषि कुमार कस्बा स्थित एक स्कूल का छात्र है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। तभी सैफई बाईपास तिराहा के पास दो बाइकों पर हर्ष यादव, अंशुल निवासी मोहल्ला ओमनगर अपने दो साथियों के साथ खड़े मिले। चारों युवकों ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीटने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
छात्र की चीख पुकार सुनकर राहगीर व स्थानीय लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। छात्र ने घटना की जानकारी परिजन को दी। उनके साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।