फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man reached police station In Firozabad said neighbor keeps an evil eye on my wife save her

पुलिस भी रह गई अचंभित: साहब! पड़ोसी से पत्नी को बचा लो, वह उसे अपना बनाने पर उतारू है, घर में घुसकर करता है...

Mon, 24 Apr 2023 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

फिरोजाबाद में युवक की पीड़ा सुन पुलिस भी अचंभित रह गई। थाने पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! पड़ोसी से पत्नी को बचा लो। वह उसे अपना बनाने पर उतारू है। घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करता है। 

विज्ञापन
young man reached police station In Firozabad said neighbor keeps an evil eye on my wife save her
साहब! पड़ोसी से पत्नी को बचा लो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बागते हुए थाने पहुंचा। कहा कि साहब! पड़ोसी से मेरी पत्नी को बचा लो। वह मेरी पत्नी को अपनी पत्नी बनाने पर उतारू है। न मानने पर उस पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला टूंडला थाना क्षेत्र के नगला महादेव गांव का है। गांव निवासी प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पड़ोसी लालसिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। वह मेरी पत्नी से कहता है कि उसकी पत्नी तो मर गई है। अब वह उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। नहीं मानेगी तो उस पर तेजाब डाल देगा।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए

प्रेमपाल ने कहा कि रविवार सुबह सात बजे करीब लाल सिंह उसके घर में घुस आया। उसने अपने साले बलवीर उर्फ कलेक्टर को भी बुला लिया। दोनों ने पत्नी से गाली-गलौज की। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। इस पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रेमपाल ने लाल सिंह व उसके साले बलवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed