{"_id":"64069effed2a1bf9d30e12b7","slug":"young-man-reached-police-station-and-requested-to-save-said-tortured-by-his-wife-in-mainpuri-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब! पत्नी से बचा लोः कभी दांतों से काटती है तो कभी नाखूनों से नोचती है, हैवान बन चुकी है, हत्या कर देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पत्नी से बचा लोः कभी दांतों से काटती है तो कभी नाखूनों से नोचती है, हैवान बन चुकी है, हत्या कर देगी
Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
सार
मैनपुरी में एक युवक रोते हुए थाना पहुंचा। कहा कि साहब पत्नी से बचा लो। वह मार डालेगी। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि परिजन का जीना मुहाल हो चुका है। कुछ कहने पर सभी को मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी से प्रताड़ित पति पहुंचा थाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय संस्कृति में शादी को दो दिलों का मिलन माना जाता है। पति और पत्नी एक-दूसरे के पूरक मानें जाते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। खासतौर पर नारी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। कहा यह भी जाता है कि एक स्त्री चाहे तो घर बना सकती है और चाहे तो तबाह कर सकती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामने आया है।
यहां एक युवक पत्नी से इस कदर प्रताड़ित है कि उसे डर सता रहा है कि पत्नी उसकी हत्या कर देगी। उसने बताया कि पत्नी ने परिवार के सभी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग डर-डर कर जी रहे हैं। कलह की वजह से लोगों की नींद हराम हो गई है। पत्नी अक्सर घर के लोगों को अपमानित करती है और मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रेमिका का मैसेजः 'घर आ जाओ, कोई नहीं है' भनक लगने पर आधी रात पहला प्रेमी भी पहुंचा, रंगे हाथ पकड़ा और फिर...

हमेशा घर के लोगों को अपमानित करती है
मामला करहल थाना क्षेत्र के खुटारा गांव का है। गांव निवासी हम्मीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन, इसके बाद पत्नी ने परेशान करना शुरू कर दिया। वह घर में परिवार के किसी भी सदस्य का सम्मान नहीं करती है। हमेशा अपमानित करती रहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रेमिका का मैसेजः 'घर आ जाओ, कोई नहीं है' भनक लगने पर आधी रात पहला प्रेमी भी पहुंचा, रंगे हाथ पकड़ा और फिर...