फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man killed in the accident, the villagers put the jam

हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in the accident, the villagers put the jam
हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
थाना करहल क्षेत्र में डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों में टक्कर मार दी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सैफई अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करहल-घिरोर चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे तक लगे जाम की सूचना पर एसपी, एडीएम, सीओ करहल आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं ब्लाक  प्रमुख भी आ गए। इस दौरान ग्रामीण और परिवारीजन डंपर चालक की गिरफ्तारी और 15 लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे। ब्लाक प्रमुख और एसपी के आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


कस्बा करहल के मोहल्ला सराय भटेला निवासी इरशाद (18) की करहल चौराहा के समीप पंचर की दुकान थी। मंगलवार सुबह इरशाद बाइक से बडे़ भाई शमशाद (20) के साथ दुकान खोलने जा रहा था। जैसे ही बाइक करहल-घिरोर मार्ग पर चौराहे के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। मौके पर ही इरशाद की मौत हो गई। हादसे में शमशाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिवारीजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीण मांग कर रहे थे कि युवक को टक्कर मारने वाले डंपर चालक को पुलिस गिरफ्तार करे और मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन


वहीं सुबह आठ बजे से लगे जाम की सूचना पर ब्लाक प्रमुख करहल बिल्लू यादव, एसपी हिमांशु कुमार, एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र, सीओ करहल शिष्यपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ब्लाक प्रमुख और एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। बाद में पुलिस ने पंचनामा भर कर इरशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आधा किमी तक घिसट कर गया शमशाद
डंपर के आगे के हिस्से में फंसकर शमशाद लगभग आधा किमी तक घिसटता गया। राहगीरों ने डंपर में शमशाद को फंसा देखकर जोर-जोर से आवाजें लगाईं। गाड़ुी पर ईंट पत्थर भी बरसाए, लेकिन चालक वाहन को आधा किलोमीटर तक भगाए चला गया। आधा किमी दूर डंपर छोड़कर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर से निकालकर शमसाद को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।

आश्वासन पर शांत हुए परिवारीजन
अधिकारियों और ब्लाक प्रमुख ने आश्वासन देते हुए कहा कि मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से व 10 लाख रुपये एक्सप्रेसवे निर्माणकर्ता फर्म से दिलाए जाने का प्रयास होगा। डंपर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में ही लगा था।


पांच भाइयों में सबसे छोटा था इरशाद
मृतक इरशाद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इरशाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तीन घंटे जाम से लगी वाहनों की लाइनें
तीन घंटे घिरोर-करहल मार्ग पर जाम लगा रहने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। छोटे वाहन चालक तो दूसरे मार्गों से होकर गुजर गए, लेकिन बड़े वाहन चालक फंसे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed