{"_id":"661bb7797ad0eb710d09afb2","slug":"young-man-died-in-head-on-collision-between-bikes-in-mainpuri-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत; शहर से गांव लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत; शहर से गांव लौट रहा था
Sun, 14 Apr 2024 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:31 PM IST
सार
बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। युवक शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर शाम सावज तिराहा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली है।
विज्ञापन
औंछा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी अकमेश (20) शनिवार को किसी काम से शहर आया था। देर शाम वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट देवपुरा लौट रहा था। बाइक जब औंछा मैनपुरी मार्ग पर सावज तिराहा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अकमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाली बाइक का चालक वहां से जा चुका था। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के चाचा अनिल कुमार ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।