{"_id":"65d481ac8d3392a8fc081c47","slug":"young-man-died-after-falling-from-roof-into-ravine-during-wedding-ceremony-in-mainpuri-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के जश्न में डूबे थे लोग, अचानक छत से खड़ंजे पर गिरा रिश्तेदार... तोड़ दिया दम, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के जश्न में डूबे थे लोग, अचानक छत से खड़ंजे पर गिरा रिश्तेदार... तोड़ दिया दम, मची चीख पुकार
Tue, 20 Feb 2024 04:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 04:10 PM IST
सार
शादी में बरात चढ़त के दौरान सबी लोग जश्न में डूबे थे। इसी बीच अचानक रिश्तेदार छत से खड़ंजे पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को छत से खड़ंजे में गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसा शादी समारोह में बरात चढ़त के दौरान हुआ। घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे उठाकर एक तरफ रखा। वह रिश्तेदारी में आया था। बताया गया कि कुछ लोग छत पर पार्टी कर रहे थे। वह भी वहीं बैठा था।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव करपिया की है। सोमवार को गांव निवासी विनोद कुमार की पुत्री रीतू की बरात आई थी। आयोजन में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद जिले के मदनपुर गांव निवासी रिश्तेदार पवन कुमार (35) भी आया था। रात के समय बरात चढ़ रही थी। वहीं कुछ लोग छत पर पार्टी कर रहे थे। वहां मौजूद पवन भी छत की मुंडेर पर बैठा था।
विज्ञापन
सिर के बल खड़ंजे पर गिरा
पवन अचानक संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे खरंजे पर आ गिरा। युवक के छत से गिरने के बाद आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर बाद परिजन भी आ गए। बगैर कानूनी कार्रवाई के परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन