{"_id":"66d8448f3ed3f5a9a304e3c2","slug":"young-man-died-after-falling-from-roof-in-mainpuri-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सोते समय उठा... तो पैर फिसलने से गिरा छत के नीचे, टूट गईं युवक की सांसें; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सोते समय उठा... तो पैर फिसलने से गिरा छत के नीचे, टूट गईं युवक की सांसें; मची चीख पुकार
Wed, 04 Sep 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:59 PM IST
सार
रात में सोते समय उठा तो पैर फिसलने से छत के नीचे गिर गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 31 अगस्त की रात छत से गिरकर घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज उपचार करा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम जनपद इटावा में कराया गया है। हादसे में युवक की मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
औंछा थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी सीटू (30) 31 अगस्त की शाम छत पर लेटा हुआ था। वह किसी काम के लिए उठा। पैर फिसलने से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी होने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
वहां स्वास्थ्य लाभ न होने और हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।
विज्ञापन