{"_id":"66a77f087f521af30b0654fb","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-in-mainpuri-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत, बहन के घर आने के लिए निकला था; रास्ते में हादसा हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत, बहन के घर आने के लिए निकला था; रास्ते में हादसा हो गया
Mon, 29 Jul 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत हो गई। वह घर से बहन के घर आने के लिए निकला था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत हो गई। वह फर्रुखाबाद का रहने वाला था। घर से बहन के घर आने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
हादसा औंछा थाना क्षेत्र में पड़रिया के पास हुआ। मूल रूप से फर्रुखाबाद के गांव असरोरा निवासी अनिल कुमार (38) रविवार की रात को कस्बा औंछा में रहने वाली अपनी बहन के घर आ रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में पड़रिया के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। वहीं फोन कर परिजन को भी सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे में अनिल की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
साले ने जताई हत्या की आशंका
सड़क हादसे में अनिल की मौत के बाद सोमवार को औंछा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहां मौजूद मृतक के साले उदय ने एक जमीन के विवाद के चलते बहनोई अनिल की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। यह भी कहा कि बहनोई को फोन कर एक रिश्तेदार ने ही बुलाया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसी भी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।