{"_id":"66c1d98ef9fe797114011dba","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-on-third-floor-of-neighbor-house-in-mainpuri-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पड़ोसी के घर इस हाल में मिली जवान बेटे की लाश, देखकर बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पड़ोसी के घर इस हाल में मिली जवान बेटे की लाश, देखकर बिलख पड़े परिजन
Sun, 18 Aug 2024 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:52 PM IST
सार
मैनपुरी में पड़ोसी के घर पर जवान बेटे की लाश फंदे पर लटकती मिली। घरवालों ने देखा तो बिलख पड़े। पड़ोसी दिल्ली में रहते है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने शनिवार की शाम पड़ोसी के घर की तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई की है। गांव निवासी अतुल सिंह (35) शनिवार की दोपहर से घर पर नहीं थे। परिजन ने तलाश शुरू की। देर शाम उनका शव पड़ोसी बलवीर सिंह भदौरिया के मकान की तीसरी मंजिल पर लगे पिलर की सरिया में अंगौछा के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया कि पड़ोसी बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। अतुल ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई भी वजह नहीं बता सके। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।