{"_id":"63e7b959875a575fa806aa66","slug":"young-man-committed-misdeeds-with-an-eight-year-old-child-by-luring-him-with-a-biscuit-in-mainpuri-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे से कुकर्मः बिस्किट का लालच देकर खेत ले गया, वारदात को अंजाम दिया, चीखने पर छोड़कर भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे से कुकर्मः बिस्किट का लालच देकर खेत ले गया, वारदात को अंजाम दिया, चीखने पर छोड़कर भाग गया
Sat, 11 Feb 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:21 PM IST
सार
मैनपुरी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बच्चे को बिस्किट का लालच देकर उसे अपने साथ खेत ले गया और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने आठ वर्षीय बच्चे को बिस्किट का लालच देकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्चे ने चीखने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक व्यक्ति का आठ वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर टहल रहा था। इसी समय आरोपी कुल्दीप सिंह उसे बिस्किट दिलाने का लालच देकर अपने साथ खेत की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालक के चीखने पर लोग उस तरफ भागे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
बच्चे ने परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आदित्य खोखर ने बताया कि सूचना पर शनिवार को आरोपी को जटपुरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन