{"_id":"191856a1f1108a2be448dc060151612a","slug":"yoga-keeps-illnesses-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग करने से दूर रहती बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग करने से दूर रहती बीमारियां
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आरसी डिग्री कालेज में एनसीसी कैडेट्स को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डाक्टर ऊषा अग्रवाल ने किया। इसमें योग गुरुओं ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। साथ ही शरीर में कोई बीमारी नहीं होती है। योग करने वाले लोग सदैव निरोगी रहते हैं।
प्रशिक्षक डोकएच श्री ने कहा कि परिश्रम करने वाले युवाओं को योग विधाओं की जानकारी होना जरूरी है। योग करने वाले लोग हमेशा निरोगी रहते हैं। उन्होंने कहा कि अनियमित खानपान और बदलती दिनचर्या के चलते योग लोगों के लिए रामबाण साबित हुआ है। उन्होंने एनसीसी कैडेट को योग की प्रारंभिक जानकारी दी। साथ ही प्राणायाम, कपालभाति, अनलोम विलोम, मंडूक, आसन, सूर्य नमस्कार आदि योग के तरीके बताए।
वहीं प्रशिक्षक रामप्रसाद थापा ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने सभी एनसीसी कैडेट को योग का प्रशिक्षण देने की बात कही है। इसी के चलते प्रत्येक दिन एनसीसी कैडेट को शिविर में योग के नए-नए अभ्यास कराए जाएंगे। इस मौके पर डाक्टर मधु गुप्ता, डाक्टर शैफाली यादव, आरती यादव, कंचन माहेश्वरी सहित सभी शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। कुसुम चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज, एनडी कालेज भोगांव आदि कालेजों में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया।