फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman upset by soldier's obscene behavior, youth teasing teenager

Mainpuri News: सैनिक की अश्लील हरकतों से परेशान महिला, किशोरी को छेड़ रहा युवक

Thu, 04 Dec 2025 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman upset by soldier's obscene behavior, youth teasing teenager

विज्ञापन

मैनपुरी। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, मगर फिर भी शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक महिला ने सैनिक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं औंछा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने शोहदे की हरकतों से परेशान होकर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाला सैनिक मुकेश उन्हें और परिजन को काफी समय से परेशान करता आ रहा है। जिसके बारे में वह दो बार लिखित में भी दे चुकी हैं। उनकी बेटी और बहू से भी आरोपी अश्लील हरकतें करता है। आपत्तिजनक इशारे करता है, जिसका वीडियो भी उनके पास है।
विज्ञापन

तीन दिन से गाली-गलौज करते हुए फायर कर रहा है। एक दिसंबर की शाम को भी आरोपी ने दो फायर किए। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे, मगर आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। उनके साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है, महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सैनिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को छेड़छाड़ रहा शोहदा
औंछा। क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र में किशोरी ने एक युवक पर छेड़छाड़ को आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए प्रार्थनापत्र संबंधित थाने में भेजा गया है।

पीड़ित किशोरी ने एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बुधवार को सुबह वह खेत पर गई थी, इसी दौरान आरोपी आकर जबरदस्ती मोबाइल देने लगा। कहने लगा कि इससे बात किया करना। मैंने मना किया तो मेरे भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे पहले भी आरोपी आए दिन रास्ता घेर कर परेशानी और छेड़छाड़ कर रहा है। जब इसकी शिकायत उसके घरवालों से की तो वह लोग भी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पीड़ित किशोरी की शिकायत को एसपी कार्यालय से संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed