फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman jumped into canal in Mainpuri police searching with help of divers

आंखों के सामने नहर में समाई जिंदगी: कुछ देर खड़े होकर सोचती रही महिला...फिर चप्पल उतारकर लगा दी छलांग

Wed, 06 Sep 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

इटावा ब्रांच नहर पुल के किनारे कुछ युवक मछलियां पकड़ रहे थे। तभी एक महिला वहां पर आई और नहर के किनारे चप्पल उतार दीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला ने नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Woman jumped into canal in Mainpuri police searching with help of divers
Mainpuri News: नहर में कूदी महिला की तलाश करते तैराक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह एक महिला नहर के पास पहुंची। कुछ देर खड़ी रही, कुछ सोचती रही और फिर अचानक नहर में छलांग लगा दी। मछलियां पकड़ रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। लेकिन ही देखते ही देखते महिला आंखों से ओझल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश का जा रही है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र की है। यहां बुधवार की सुबह इटावा ब्रांच नहर पुल के किनारे कुछ युवक मछलियां पकड़ रहे थे। तभी एक महिला वहां पर आई और नहर के किनारे चप्पल उतार दीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख मछलियां पकड़ रहे युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार, राहगीर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Janmashtami 2023: मखमली सिंहासन होगा...जर्मन सिल्वर के झूले में झूलेंगे लड्डू गोपाल, उत्सव मनाने को तैयार लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ तैराक युवकों ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। काफी देर तलाश की लेकिन तेज बहाव के चलते महिला का पता नहीं लग सका। सूचना पर थाना और चौकी की पुलिस भी आ गई। समाचार लिखे जाने तक नहर में महिला की तलाश चल रही थी। महिला कौन थी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed