फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman eloped with lover after dropping her two children to school in Mainpuri

बच्चों को स्कूल छोड़ प्रेमी संग मां फरारः दिल्ली में नौकरी के दौरान हुआ प्रेम,घर लौटने के बाद सही नहीं गई दूरी

Sun, 05 Feb 2023 09:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 09:36 AM IST
सार

मैनपुरी में दो बच्चों की मां बच्चों को स्कूल में छोड़ने के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने बताया कि वह अपने साथ घर में रखी नगदी और जेवरात भी ले गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की मांग की है।  

विज्ञापन
Woman eloped with lover after dropping her two children to school in Mainpuri
प्रेमी संग महिला फरार हो गई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों को स्कूल में छोड़ने गई। इसके बाद घर नहीं लौटी। जानकारी होने पर पति ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की मांग की है। बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान इटावा निवासी एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2007 में बेवर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बच्चे हुए। उनका एक बच्चा आठ और दूसरा पांच वर्ष का है। कुछ दिन पहले महिला दिल्ली में अपनी मां के पास रहकर नौकरी करने के लिए गई थी। उसका पति वहीं पर मजदूरी करता था। 
विज्ञापन


इस बीच सास के मोबाइल पर इटावा के वैदपुरा निवासी एक युवक से पत्नी की बातचीत होने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिन पहले दंपती गांव वापस आ गए। दो फरवरी को वह घर पर नहीं था। इसी समय पत्नी दोनों बच्चों को स्कूल में छोड़ने गई। इसके बाद घर नहीं लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घर आने के बाद काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। जानकारी करने पर पता चला कि वह प्रेमी के साथ चली गई है। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को ढूंढे जाने की मांग की है। बताया कि पत्नी घर से कुछ नकदी व जेवर भी अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed