{"_id":"655b62798632fa193d08e077","slug":"woman-dies-of-fever-in-mainpuri-eleven-patients-have-been-admitted-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में नहीं थम रहा इसका कहर, महिला ने तोड़ा दम; 11 मरीजों को किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में नहीं थम रहा इसका कहर, महिला ने तोड़ा दम; 11 मरीजों को किया गया भर्ती
Mon, 20 Nov 2023 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:26 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार मरीजों की जान ले रहा है। यहां बुखार से पीड़ित एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 11 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। सोमवार को मायके आई एक महिला की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
पिछले तीन महीने से जिले में बुखार का कहर नजर आ रहा है। बुखार पीड़ितों की लगातार मौत भी हो रही है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई। 11 बुखार पीड़ित मरीज भर्ती कराए गए। फिरोजाबाद के अरांव कस्बा निवासी महेश चंद्र की 38 साल की पत्नी किरन को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: सरकारी योजना का लाभ ले रहे ऐसे लोग सावधान, राशन कार्ड से हटाए जाएंगे नाम; तैयारियां शुरू होगा सत्यापन
विज्ञापन
वह यहां भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला जाट पडुआ में अपने पिता रामसेवक के यहां आई हुई। मायके के लोग उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- Etah News: नहीं रुक पा रही डीएपी खाद की कालाबाजारी, किसान परेशान; डीएम के आदेश की भी उड़ रहीं धज्जियां
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में बुखार से पीड़ित 80 मरीज पहुंचे। दो मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया।