फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman dies in road accident.

Mainpuri News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Sun, 31 May 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident.

विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में रविवार दोपहर नगला मंगली के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में फिरोजाबाद निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। देवर व दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला का शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के अब्दुल नगर निवासी 36 वर्षीय शबाना बेगम अपने दो बच्चों के साथ थाना औंछा क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर परमकुटी स्थित मायके आई थीं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे देवर आफताब के साथ बाइक पर बैठ कर कुरावली से घिरोर होते हुए घर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र में नगला मंगली प्रतीक्षालय के सामने से गुजर रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में शबाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब व दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed