फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman dead body found hanging from tree

UP: बहू से ससुर के अवैध संबंध...घर के पीछे पेड़ पर लटकी मिली सास की लाश, बेटा बोला- मां की हुई हत्या

Wed, 19 Mar 2025 08:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

मैनपुरी के करहल में घर के पीछे महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। महिला अपने पति और पुत्रवधू के बीच अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। बेटे का आरोप है कि मां की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 

विज्ञापन
Woman dead body found hanging from tree
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक महिला का शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के छोटे बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में तहकीकात जारी है। हत्या के पीछे ससुर के बहू से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

मृतका के छोटे बेटे ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर शिकायत की कि उसकी 45 वर्षीय मां का शव घर के पीछे लगे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वह उस वक्त नोएडा में था। पुलिस की सूचना पर ननिहाल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें मां मृत अवस्था में मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का आरोप है कि बड़े भाई की पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध हैं। इसका मां विरोध करती थी। इसके चलते पिता ने भाभी के साथ मिलकर हत्या कर मां का शव पेड़ पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। पिता और भाभी घर से फरार हैं। मां के शरीर पर चोटों के निशान भी थे।

 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर करहल ललित भाटी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। शव परिजन के सुपुर्द पोस्टमार्टम के बाद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed