{"_id":"6554abfc2e8c2eec9e05c418","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-mainpuri-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, पति की मौत के बाद चार साल से मायके में रह रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, पति की मौत के बाद चार साल से मायके में रह रही थी
Wed, 15 Nov 2023 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 05:01 PM IST
सार
मैनपुरी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद वह चार साल से मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद वह करीब चार साल से मायके में रह रही थी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरहट का है। गांव निवासी प्यारे लाल की विवाहित पुत्री मोहिनी (27) के पति की करीब चार पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही वह पिता के पास मायके में रह रही थी। उसको कोई संतान भी नहीं थी। मंगलवार की रात मोहिनी ने किसी कारण के चलते घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। पिता प्यारे लाल बेटी की खुशकुशी को लेकर कोई वजह भी नहीं बता सके। बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।