फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman commits suicide by hanging herself in Mainpuri

Mainpuri: महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, पति की मौत के बाद चार साल से मायके में रह रही थी

Wed, 15 Nov 2023 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

मैनपुरी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद वह चार साल से मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in Mainpuri
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद वह करीब चार साल से मायके में रह रही थी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरहट का है। गांव निवासी प्यारे लाल की विवाहित पुत्री मोहिनी (27) के पति की करीब चार पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही वह पिता के पास मायके में रह रही थी। उसको कोई संतान भी नहीं थी। मंगलवार की रात मोहिनी ने किसी कारण के चलते घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। पिता प्यारे लाल बेटी की खुशकुशी को लेकर कोई वजह भी नहीं बता सके। बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed