{"_id":"68ce9eafcb83bbc1dc0fb2ea","slug":"woman-body-found-hanging-in-room-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव...पैर छू रहे थे जमीन, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव...पैर छू रहे थे जमीन, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप
Sat, 20 Sep 2025 06:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:19 PM IST
सार
मैनपुरी में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि लकड़ी के टुकड़े में फंदा लगाना संभव नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव नगला दया में महिला का शव दीवार में लगे लकड़ी के टुकडे़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, भाई ने ससुरालीजन पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर अंगौथा नगरिया निवासी ध्रुव कुमार ने बहन प्रीती (35) की शादी करीब 10 साल पहले थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला दया निवासी जयवीर सिंह के साथ की थी। जयवीर इटावा में भैंस की खरीद फरोख्त का कारोबार करते हैं।

शनिवार सुबह प्रीती का शव घर के कमरे में दीवार में लगे लकड़ी के टुकडे़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतका के भाई ध्रुव ने बताया कि बहन के पैर जमीन को छू रहे थे, लकड़ी के टुकडे़ में फंदा लगाना संभव नहीं है।
ससुरालीजन ने बहन की पीट कर हत्या की है। इसके बाद शव फंदे पर लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।