{"_id":"64bfe070fea6b8773d0ac354","slug":"witness-commits-suicide-by-consuming-poison-troubled-by-threats-in-mainpuri-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: धमकी से परेशान होकर गवाह ने जहर खाकर दे दी जान, परिजन ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: धमकी से परेशान होकर गवाह ने जहर खाकर दे दी जान, परिजन ने थाने में किया हंगामा
Tue, 25 Jul 2023 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:17 PM IST
सार
Mainpuri News: धमकी से परेशान होकर एक गवाह ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन शव थाने में रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
किशनी थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला के मामले में एक गवाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों की धमकी के बाद पीड़ित ने जहर खा लिया था। मौत के बाद परिजन में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र के हराजपूर कला गांव का है। गांव निवासी बिट्टन देवी ने जनवरी 2013 में न्यायालय में शिकायती पत्र दिया था। इसमें सात दिसंबर 2012 को गांव के रविंद्र सिंह, हैप्पी, हेमसिंह, शैलेंद्र पर घर में घुसकर पीटने व जानलेवा हमला का आरोप लगाया गया था। मारपीट में पति ओमप्रकाश और पुत्र आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
बीते 18 जुलाई को मुकदमे में गवाह धीरेंद्र के पुत्र सत्यम ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि मुकदमे में गवाही 19 जुलाई को लगी हुई थी। 17 जुलाई की रात आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी थी। इससे घबराकर धीरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात इलाज के दौरान धीरेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन मंगलवार को शव लेकर थाने आ गए।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
आक्रोशित परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक क्राइम गीतम सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।