फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   winter in up: two children have died due to cold, doctors have issued an alert

UP: ठंड का प्रकोप...दो बच्चों की माैत, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सतर्क; चिकित्सकों ने किया आगाह

Wed, 31 Dec 2025 07:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 31 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कड़ाके की सर्दी ने बेहाल कर दिया है। ठंड के चलते बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
winter in up: two children have died due to cold, doctors have issued an alert
मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्दी बढ़ने के साथ ही बुजुर्ग और बच्चों की स्थिति बिगड़ रही है। मंगलवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे, कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। 11 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 607 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन के कक्ष में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। फिजीशियन डॉ. सुमित कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि बाल मरीजों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


मोहल्ला मिश्राना निवासी संदीप कुमार के पुत्र श्रेयांश (3 साल) को कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की दिक्कत थी। परिजन निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि मैनपुरी जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर वे बच्चे को एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा बिछवां निवासी सोनू की पुत्री रंजना (डेढ़ साल) को कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ कोल्ड डायरिया की दिक्कत थी। परिजन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घाेषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही बच्चों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- गर्म और परतदार कपड़े पहनाएं
- गुनगुना पानी पिलाएं
- विटामिन सी और डी से भरपूर संतुलित आहार दें
- हाथ धोने जैसी स्वच्छता का ध्यान रखें
- घर का वातावरण गर्म और हवादार रखें
- भीड़-भाड़ से बचाएं, ताकि वे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण से सुरक्षित रहें

ये भी पढ़ें-पुत्र जन्म की खुशी में हादसा: बंदूक में कारतूस डालते ही फायर...युवक के सीने में लगी गोली, मौत से मचा कोहराम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed