फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   winter broke record of past ten years in Mainpuri and minimum temperature was 2.8 Celsius

Weather in Mainpuri: सर्दी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, 2.8 सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, अभी राहत नहीं

Sun, 08 Jan 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार को दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सर्दी ने पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी कई और दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
winter broke record of past ten years in Mainpuri and minimum temperature was 2.8 Celsius
Mainpuri weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार को सर्दी ने बीते दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहरा और गलन के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 सेल्सियस पर आ गया। सर्दी इतनी अधिक थी कि लोग घरों में भी अलाव और रूम हीटर का सहारा लिए रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी सर्दी बनी रहेगी।

विज्ञापन


अब तक न्यूनतम तापमान नए साल में चार डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। इससे बीते आठ सालों का रिकॉर्ड पहले ही टूटा चुका था। वहीं शनिवार को सर्दी ने बीते दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कृषि विज्ञान केंद्र में लगे मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान सुबह 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सुबह कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दिल्ली कानपुर राजमार्ग हो या फिर आगरा रोड सभी पर ट्रक और अन्य वाहन सड़कों कि किनारे खड़े नजर आए। 
विज्ञापन


वहीं सर्दी हवाओं और गलन ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। गलन के साथ ही आसमान से कोहरा फुहार बनकर गिरता रहा। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हो, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन शाम तो ही फिर से सर्दी बढ़ना शुरू हो गई।  मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी सर्दी लोगों को और सताएगी। आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में निकली धूप तो मिली राहत 

शनिवार को दिन में दोपहर एक बजे के करीब कोहरा साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलने से तापमान में सुधार हुआ। हालांकि थोड़ी ही दिन में दिन ढलना शुरू हो गया, जिससे सर्दी फिर से बढ़ने लगी। लोग सर्दी से बचने के लिए जल्द से जल्द घर पहुंचने के प्रयास में रहे। 

आलू की फसल पर गहरा रहा संकट

तापमान में गिरावट के साथ ही आलू की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल खड़ी है। तापमान में गिरावट आने से फसल में झुलसा व अन्य रोग आने की आशंका है। इसीलिए किसानों की नींद उड़ी हुई है। 



मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि  शनिवार को अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण सर्दी अधिक रही। आगे भी अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed