फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wife's brother and sister-in-law murdered the husband

UP: पत्नी से मारपीट कर ससुराल पहुंचा शख्स...वहां मौत कर रही थी इंतजार, जिस तरह हुआ कत्ल; कांप गए घरवाले

Fri, 22 Aug 2025 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

मैनपुरी के कुरावली में हुआ सनसनी हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्वेश यादव का कत्ल उसकी ही पत्नी के भाई और भाभी ने किया था। इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है। 

विज्ञापन
wife's brother and sister-in-law murdered the husband
सर्वेश हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुर में सोमवार रात ससुराल आए किसान की पीट-पीटकर हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। पत्नी भाई और भाभी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी के साथ उसके भाई और भाभी को जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
Trending Videos

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी 45 वर्षीय सर्वेश यादव का सोमवार को दिन में अपनी पत्नी निर्मला देवी से विवाद हो गया था। उसने पत्नी की पिटाई की। पत्नी को पीटने के बाद वह गुस्से में ससुराल वालों को सबक सिखाने की बात कह कर घर से निकला था। उसके ससुराल पहुंचने से पहले पत्नी निर्मला देवी ने अपने भाई रमेश चंद्र, भाभी प्रेमा देवी को फोन कर घटना बता दी थी। इसके बाद सर्वेश जैसे ही ससुराल पहुंचा तो वहां पहले से तैयार साले रमेश और सलहज प्रेमा ने लाठी, डंडा-बेलचा से सर्वेश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्वेश की मौत हो गई। सर्वेश के भाई ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने हत्याकांड में पत्नी को आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुल्जिम बनाया गया है। साले और सलहज हत्या के आरोपी हैं। हत्याकांड में आरोपी के घर पर रहने वाले एक युवक का नाम भी सामने आया है, अभी वह भागा हुआ है। पुलिस इसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। गिरफ्तार पत्नी, साले व सलहज को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

गुस्से की भेंट चढ़ गया सर्वेश
औंछा के गांव देवपुरा का रहने वाला सर्वेश यादव गुस्सैल प्रवृत्ति का था, उसकी यही आदत उसकी जान की दुश्मन बन गई। पत्नी की पिटाई करने के बाद कड़वी बातें सुन कर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह गुस्से में ससुराल के लिए निकल गया, इधर पत्नी ने भी धैर्य खो दिया और गुस्से में अपने मायके वालों से कह दिया कि पति उन्हें मारने के लिए आ रहा है। बहन की बात सुनकर भाई और भाभी का भी क्रोध की सीमाएं लांघ गया और हत्या कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed