{"_id":"6a1c762b10ad2782b10c803e","slug":"wife-beats-husband-and-kicks-him-out-of-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160383-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पत्नी ने पीटने के बाद पति को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पत्नी ने पीटने के बाद पति को घर से निकाला
विज्ञापन
दन्नाहार। अक्सर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले सामने आते हैं। मगर, रविवार को गांव बम्होरी के रहने वाले पत्नी पीड़ित का दर्द सुन पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। बम्होरी निवासी छत्रपाल सुबह घर के बाहर पड़ा कराह रहा था। मगर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया किसी ने पुलिस को सूचना दी तो यूपी 112 के कर्मी उसे लेकर थाने पहुंचे।
उसका मेडिकल कराया। उसने बताया कि पत्नी आए दिन उसे मारती पीटती रहती है। रविवार की सुबह भी उसे पीटा गया। वह घर के बाहर पड़ा दर्द से छटपटाता रहा मगर किसी ने मदद नहीं की।
दरअसल गांव का कोई भी व्यक्ति पति-पत्नी के बीच नहीं पड़ना चाहता। कह सकते हैं कि महिला से झगड़ा मोल नहीं लेना चाहता।
जिस वजह से छत्रपाल पत्नी की प्रताड़ना का शिकार हो रहा है। छत्रपाल ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी भूखा प्यासा रखती है। पुलिस ने युवक को मदद का भरोसा दिलाया है।