{"_id":"663b5be93417d0546c0f030c","slug":"wife-along-with-brothers-beat-husband-to-death-in-mainpuri-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गए घरवाले
Wed, 08 May 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 04:35 PM IST
सार
भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला। इस हाल में घर में लाश मिली। देखकर घरवाले कांप गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दंपती के बीच चल रहे विवाद ने मंगलवार की रात को हिंसक रूप ले लिया। रात को मायकेवाले घर में घुस आए। युवक को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या का आरोप लगा रहे मृतक के परिजन ने पत्नी, पुत्री व अन्य ससुरालीजन को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना किशनी थाना क्षेत्र के असेंधी गांव की है। गांव निवासी संतोष कुमार (36) कानपुर में रह कर रेलवे कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाली एक कंपनी में काम करता था। उसका पत्नी संगीता से अक्सर झगड़ा होता रहता था। दो दिन पहले ही वह कानपुर से गांव आया था।
विज्ञापन
झगडे़ के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को संगीता अपने मायके वालों के साथ ससुराल आई। सभी गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। तब ताऊ के लड़के श्याम सिंह ने आकर विवाद को शांत कराया था। इसके बाद सभी वहां से वापस चले गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे नामजद लोग फिर से घर आए। इसके कुछ देर बाद संतोष की पुत्री राधा ने श्याम सिंह को आकर बताया कि पिता की मौत हो गई है। जब घर जाकर देखा तो तख्त पर संतोष का शव पड़ा था। जमीन व आसपास खून लगा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक के परिजन से जानकारी जुटाई।
श्याम सिंह ने मृतक की पत्नी, पुत्री व अन्य मायकेवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि पत्नी संगीता, पुत्री राधा, गांव रामपुर थाना अछल्दा औरेया निवासी अजय, शिवम, अतुल, छोटे लाल, सत्य पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।