{"_id":"6aea2ded44c91c2ba70bef05","slug":"whether-youre-heading-out-for-a-picnic-or-transporting-a-wedding-procession-a-roadways-bus-will-be-there-to-assist-you-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-170195-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पिकनिक पर जाना हो या ले जानी हो बरात... रोडवेज बस का मिलेगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पिकनिक पर जाना हो या ले जानी हो बरात... रोडवेज बस का मिलेगा साथ
Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 5 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
मैनपुरी। शादी-विवाह, पिकनिक व अन्य किसी कार्यक्रम के लिए निजी बसों की तरह अब रोडवेज बसों को भी बुक किया जा सकेगा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों को विशेष आयोजनों के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए कम से कम 400 किलोमीटर का किराया देना होगा।
परिवहन निगम की इस व्यवस्था से शादी-विवाह के सीजन में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बरात ले जाने, धार्मिक यात्राओं, पिकनिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए बस बुक कराई जा सकेगी। बस की बुकिंग कराने के लिए यात्रा की निर्धारित तिथि से करीब एक सप्ताह पहले संबंधित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को आवेदन देना होगा। आवेदन में यात्रा की तिथि, गंतव्य और बस की आवश्यकता से संबंधित जानकारी देनी होगी।
मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि निगम की ओर से निर्धारित दरों के अनुसार 24 घंटे में 400 किलोमीटर की यात्रा के लिए 27808 रुपये किराया देना होगा। निर्धारित दूरी से अधिक बस चलने पर 74 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान करना होगा।