फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   When daughter in law gave birth to daughter in Mainpuri in laws did not even come to see her

निर्मोही हुए ससुरालीजन: बेटी को जन्म दिया तो देखने भी नहीं आए, प्रताड़ित कर घर से निकाला

Tue, 11 Jul 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 08:28 PM IST
सार

मैनपुरी में ससुरालीजन इतने निर्मोही हो गए कि बहू ने बेटी को जन्म दिया तो देखने भी नहीं आए। इससे पहले उसे  प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
When daughter in law gave birth to daughter in Mainpuri in laws did not even come to see her
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मायके छोड़ गए। मायके में विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालीजन बच्ची को देखने तक नहीं आए। ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता की ओर से घिरोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुढी निवासी चंद्रभान ने अपनी पुत्री विनीता की शादी विनय पाल सिंह निवासी मयूर नगर थाना थाटीपुर मुरार गिर्द ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मई 2013 में उसे मायके छोड़ गए। वहां अगस्त माह में उसने एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री के जन्म की खबर ससुरालीजन तक पहुंची, बेटी को जन्म देने पर वह लोग और नाराज हो गए। कोई भी उसे व बच्ची को देखने तक नहीं आया। एक वर्ष बाद परिजन उसे ससुराल छोड़ आए। कुछ समय बाद ससुरालीजन ने फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 22 फरवरी 2021 को उसे पुत्री के साथ ट्रेन में बैठा दिया और कहा कि मायके जाओ। 

यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे

कहा कि बेटे की दूसरी शादी करेंगे। वह मायके आ गई। कई बार ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनय पाल, सास रामदुलारी, जेठ अनिल कांत, जेठ भानुप्रताप और ननद अलका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed