{"_id":"69d93575fd7a690ff404408a","slug":"wheat-crop-caught-fire-due-to-high-tension-line-in-elao-and-bewar-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1032282-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एलाऊ और बेवर में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एलाऊ और बेवर में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल में लगी आग
Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के दो इलाकों में हाईटेंशन लाइन के टूटने की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल शुक्रवार को जल गई। तेज हवा चलने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले से ही आर्थिक नुकसान के तले दबे किसानों को आग की घटनाओं ने बर्बाद कर दिया है।
बारिश के कारण पहले से ही फसल खराब होने का दंश किसान झेल रहा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे किसान रघुवीर सिंह की लगभग 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जिसके बाद उससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने पूरे खेत को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे में गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क नहीं हो सका। करीब 8 बीघा फसल जल गई।
बेवर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम माधौ नगर में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान शेरसिंह का खेत जलने के साथ ही फसल से उपजी उम्मीदें भी खत्म हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर आग को पूरी तरह शांत किया। पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।