फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   West View Shiva devotees descended on the streets

शिव बरात देखने सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
West View Shiva devotees descended on the streets
शिव बरात देखने सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान बुधवार की रात नगर में शिव बरात निकाली गई। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई शिव बरात देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी बारात के साथ रहा।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान शंकर की बारात बुधवार की रात नगर में धूमधाम से निकाली गई। पंडित शील महाराज ने पूजन कराया। महाराजा तेजसिंह के किले से शुरू हुई शिव बरात में आकर्षक झांकियां और बैंड शामिल किए गए। शिव बारात देखने के लिए लोग बाजार में पहुंचे। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बरात वापस किले पर ही पहुंची। बरात में चल रही देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कई रथों पर सवार कलाकारों ने फिल्मी धुनों पर रास्ते भर नृत्य किया। शिव बरात देखने के लिए लोग देर रात तक सड़कों पर डटे रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रास्ते भर चौकस रही। इस मौके पर महेशचंद्र अगिभनहोत्री, रमेशचंद्र सर्राफ, बीनू बंसल, वीरसिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह राठौर, मनोज चतुर्वेदी, अमरनाथ भारद्वाज, राजेश गुप्ता, कुलदीप सिंह, आदित्य जैन, गंगाप्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed