फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   VHP District President in Mainpuri said to take action against fake youth who claimed to be an office bearer

Mainpuri: विहिप का पदाधिकारी बता थाने में जमाता रौब, जिलाध्यक्ष बोले- संगठन में ऐसा कोई पद ही नहीं होता

Sat, 15 Apr 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

 मैनपुरी में एक युवक खुद को विहिप का पदाधिकारी बताकर रौब जमाता है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने कहा कि जो दायित्व वह बताता है। संगठन में ऐसा कोई पद ही नहीं होता है। वह फर्जी है। इसके खिलाफ वह कार्रवाई कराएंगे। 

विज्ञापन
VHP District President in Mainpuri said to take action against fake youth who claimed to be an office bearer
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने कथित अनिल गुरु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही। उनका कहना है कि इस नाम का कोई भी पदाधिकारी संगठन में नहीं है। और न ही संगठन की और से कोई दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन

संगठन में राष्ट्रीय संरक्षक का कोई दायित्व ही नहीं होता

करहल थाना क्षेत्र निवासी अनिल गुरु की ओर से खुद को विहिप का राष्ट्रीय संरक्षक बताया जाता है। पद का दुरुपयोग कर इसके द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें कहा गया कि उनके घर पर आए बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। जानकारी होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने बताया कि विहिप संगठन में राष्ट्रीय संरक्षक का कोई दायित्व ही नहीं होता है। 

विज्ञापन

घटना का विहिप से कोई लेना-देना नहीं

अनिल गुरु नाम का व्यक्ति संगठन में किसी भी दायित्व पर नहीं है, न हीं संगठन द्वारा कोई दायित्व दिया गया है। अनिल गुरु संगठन के नाम का दुरुपयोग कर झूठी व सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहता है। जो घटना दर्शाई गई है, उस घटना का विहिप से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल गुरु के खिलाफ कराएंगे कानूनी कार्रवाई

बताया कि मामले में संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है कि तथाकथित अनिल गुरु नाम के व्यक्ति के ऊपर तत्काल प्रभाव से संगठन के नाम का गलत प्रयोग करने के कारण कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed