{"_id":"586beb434f1c1b945d1583e8","slug":"used-car-delhi-bjp-leader-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या में प्रयुक्त कार दिल्ली की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की हत्या में प्रयुक्त कार दिल्ली की
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत जिले में भाजपा नेता का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की हत्या में प्रयोग की गई कार दिल्ली की निकली। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि कार का मालिक इसे 10 साल पहले ही बेच चुका है। अब पुलिस कार के असलह्म् खरीदार तक पहुंचने की कोशिश में है। उधर, हत्या में नामजद धारऊ के लोगों की तलाश में पुलिस ने आसपास के जिलों में दबिश दी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की हत्या में शूटरों ने जिस कार का इस्तेमाल किया, उस पर लगी नंबर प्लेस फर्जी निकली। इंजन नंबर-चैसिस नंबर आदि की जांच के बाद पता चला कि गाड़ी दिल्ली की है। इसके लिए पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजा गया। वहां छानबीन में पता चला कि उक्त कार मालिक इसे 10 साल पहले ही बेच चुका है। अब पुलिस कार के असल मालिक की तलाश में खाक छान रही है। पुलिस को संदेह है कि उक्त कार चोरी की तो नहीं। उधर, शूटर नवनीत नेहरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाश के शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। इनमें से एक तो हमले के दौरान भाजपा नेता मदन चौहान की पिस्टल से चली थी, जो उसके पैर में लगी। बताया गया कि गोली लगने से बाद वह भागने के काबिल नहीं रहा तो उसके साथी शूटरों ने उसे दो और गोलियां मार दीं। ताकि पकड़े जाने पर वह पुलिस को किसी का नाम न बता दे। पुलिस के अनुसार धारऊ निवासी आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी जा रही हैं। एएसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है कि नामजद लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा नेता
मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मदन चौहान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने यहां कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अशोक चौहान, अरिवंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, राहुल राठौर, रमा तिवारी, सौरभ आदि शामिल थे। इसके अलावा भाजपा नेता शिवओंकार नाथ पचौरी भी पहुंचे।
विज्ञापन
नवनीत का शव ले गए परिवारीजन
भाजपा नेता की हत्या के बाद मारे गए बदमाश नवनीत नेहरा के पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन उसका शव ले गए। नवनीत के परिवारीजन सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह ही मैनपुरी पहुंच गए थे। नवनीत का पोस्टमार्टम इटावा हुआ था। वहां से शव आने के बाद करहल पुलिस ने परिवारीजनों की सुपुर्दगी में उसे दे दिया।
बदमाशों का मेडिकल कराना भूल गई पुलिस
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के हत्यारोपियों को जेल भेजने की जल्दबाजी में पुलिस उनका मेडिकल कराना ही भूल गई। कोर्ट में जब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो मेडिकल संबंधी कागजात न दिखा पाने पर सीजीएम ने पुलिस को आरोपियों का मेडिकल कराने के आदेश दिए। इसके बाद तीनों आरोपियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के बाद पुन: सीजेएम की अदालत में उन्हें पेश किया गया। इसके बाद ही उन्हें जेल भेजा जा सका।
सर्विलांस की ली जा रही मदद
भाजपा नेता की हत्या में नामजद फरार आरोपियों के परिवारीजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनके हर संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है।