फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uproar over asking for a bribe to get the groom off the chariot

Mainpuri News: दूल्हे को रथ से उतारने का नेग मांगने पर बवाल

Tue, 28 Apr 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 28 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar over asking for a bribe to get the groom off the chariot
फोटो 3 बरात में हुए विवाद के बाद थाने में बातचीत करते दोनों पक्ष के लोग। संवाद
घिरोर। कस्बे में रविवार रात एक बरात में दूल्हे को रथ से उतारने के लिए बतौर नेग 100 रुपये मांगने पर बवाल हो गया। वर और वधू पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडा चले। पथराव में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामला थाने पहुंच गया। कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद देर रात विवाद में समझौता हो गया। जिसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई।थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला गुलाल निवासी उदयवीर सिंह अपनी बेटी की शादी कस्बा घिरोर स्थित एक मैरिज होम में कर रहे थे। रविवार शाम को बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव मढ़ामई से बरात आई थी। दूल्हा भानु प्रताप हंस रथ पर बैठा हुआ था। बरात गोल चक्कर से बैंडबाजे के साथ मैरिज होम पहुंची। जब दूल्हे को रथ से उतारने की बारी आई तो लड़के पक्ष की ओर से 100 रुपये नेग दिए जाने की बात कही गई। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर आए तो किसी ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बरात में भगदड़ मच गई। बरात में शामिल लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। मारपीट में लड़के पक्ष से धर्मेंद्र सिंह, गिरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह और गिरेंद्र सिंह का बेटा भी घायल हो गया। लड़की के चाचा पुष्पेंद्र सहित अन्य लोगों को भी चोट लगी। सभी घायलों को पीजीआई सैफई भेजा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत हुई और विवाद सुलझा लिया गया, समझौते के बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई को लेकर तहरीर नहीं दी गई, दोनों पक्ष के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed