{"_id":"6ada44d520796f57a10a6fb8","slug":"upon-meeting-bharat-shri-ram-embraced-him-the-devotees-were-moved-to-emotion-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1193494-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भरत से मिलते ही श्रीराम ने लगाया गले, भावुक हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भरत से मिलते ही श्रीराम ने लगाया गले, भावुक हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामलीला में भरत और श्रीराम का मिलन। संवाद
Link Copied
मैनपुरी। रामलीला में बृहस्पतिवार शाम बड़ा चौराहा पर भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पुष्पवर्षा के साथ जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लीला में कलाकारों ने दर्शाया कि रावण वध के बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा होने पर भगवान श्रीराम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं। अयोध्या की सीमा पर पहुंचने पर श्रीराम हनुमान को भरत के पास भेजते हैं। हनुमान भरत को प्रभु श्रीराम के आगमन का समाचार देते हैं। यह खबर सुनते ही भरत भाव-विभोर हो जाते हैं और अयोध्या वासियों के साथ भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए चल पड़ते हैं। दोनों भाइयों का मिलन होता है। श्रीराम और भरत एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता गुरु वशिष्ठ तथा माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। पंडित शील नामाचार्य, कमेटी अध्यक्ष महेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू और कार्यक्रम संयोजक केके गुप्ता ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान अनिल अग्रवाल, नरेंद्र राठौर, घनश्याम दास गुप्ता, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, राजेंद्र राठौर, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।