{"_id":"5852d5d64f1c1bdc3964a066","slug":"up-to-15-minutes-to-arrive-at-the-scene-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचेगी यूपी-100","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचेगी यूपी-100
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
15 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचेगी यूपी-100
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की महत्वाकांक्षी योजना यूपी-100 अब मैनपुरी की सड़कों पर भी दिखाई देगी। वारदात की सूचना पर महज 15 मिनट में पहुंचेगी। गुरुवार को सांसद ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना यूपी-100 का गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में शुभारंभ हुआ। पुलिस लाइन में शुभारंभ एसपी सुनील कुमार की अध्यक्षता में सांसद तेज प्रताप यादव को वाहन चालकों ने सलामी दी। सलामी देते हुए पुलिस के 27 दस्ते अपने-अपने प्वाइंट पर रवाना हो गए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। सांसद ने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना का मैनपुरी में शुरू होना एक नए बदलाव का संकेत है। अब शहर से देहात तक तत्काल मद्द पहुंचेगी। शहरी क्षेत्र 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 25 मिनट में हर हाल में सहायता पहुंचेगी। एसपी ने कहा कि जिले में प्वाइंट का निर्धारण किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए 11 वाहन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 वाहन जनता की शिकायत पर तत्काल मदद के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप, विधायक राजकुमार यादव, करहल विधायक सोबरन सिंह, जेल अधीक्षक बीके सिंह, एएसपी शिष्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
क्या है खास
यूपी-100 के वाहनों के लिए जिले में कुल 25 हजार प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। शहर में 11 इनोवा और ग्रामीण क्षेत्र में 16 बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। प्रत्येक वाहन में एक उपनिरीक्षक, दो उप निरीक्षक और दो आरक्षियों की तैनाती की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण हर वक्त वाहन में मौजूद रहेंगे। वाहन में फ्रंट सीट के सामने ही जीपीएस सिस्टम की एलईडी लगी है। घटनास्थल पर पहुंचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होगी। सभी वाहन सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम के निर्देश पर कार्य करेंगे।