फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UP Lok Sabha Election 2024 situation in Mainpuri is deteriorating Before third phase of voting

UP: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा के झंडे लगाने पर हंगामा, क्षत्रियों में आक्रोश, अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 05 May 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2024 11:40 AM IST
सार

मैनपुरी में तीसरे चरण के मतदान से पहले माहौल बिगड़ता जा रहा है। अखिलेश यादव के रोड शो के बाद सपा समर्थकों ने जो हरकत की, उससे क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश है।
 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 situation in Mainpuri is deteriorating Before third phase of voting
क्षत्रिय समाज ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


करहल चौराहे पर सुबह-सुबह 300 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हो गए। यहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान चौराहे पर जाम  लगाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने समजावादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पर्यटन मंत्री व मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वे लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। कानून उन्हें सजा जरूर देगा। वे मांग करते हैं कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed