फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Under-19 girls' category, Gauri, Vibhuti topper

अंडर-19 बालिका वर्ग में गौरी, विभूति अव्वल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Under-19 girls' category, Gauri, Vibhuti topper
मैनपुरी। नगर के एसबीआरएल विद्यालय में चल रही जिला अंतर्विद्यालय त्रिदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें प्रतिभागियों ने खेल के प्रत्येक प्रारूप में अपना दमखम दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में हुए विभिन्न मुकाबलों में अंडर-19 बालक वर्ग में संकल्प अरोड़ा, अभिषेक जौहरी, आरएल श्रीवास्तव अव्वल रहे। वहीं बालिका वर्ग में गौरी चौहान, विभूति गुप्ता, हर्षिता कुलश्रेष्ठ ने बाजी मारी।
विज्ञापन


वहीं बालिका अंडर-15 में मेघा चौहान, आराध्या चौहान, यशस्वी चौहान अपने वर्ग में प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग अंडर-15 में ओम चौहान, नारायन चौहान, अनुभव चौहान ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नगर के सुदिति ग्लोबल एके डमी, आदर्श राष्ट्रीय, डाक्टर किरन सौजिया, अमन इंटर नेशनल, ब्लूमिंग बर्ड्स, सीआरबी आदि स्कूलों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का समापन एसबीआरएल के डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंत में उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देते हुए सभी विजयी टीमों व व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विजयी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेरिट सर्टिफिकेट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed