फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uncontrolled truck hits electric pole, power supply to several villages disrupted

Mainpuri News: अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित

Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits electric pole, power supply to several villages disrupted
विद्युत पोल से टकराया ट्रक - फोटो : 1
किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर ढढौस पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने 33 केवीए लाइन के विद्युत पोल में टक्कर मार दी, जिससे किशनी समेत चार विद्युत घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे का पोल टूट गया। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम 8 बजे ढढौस पुल के मोड़ पर खाली अनियंत्रित ट्रक संख्या यूपी 75 सीटी 2016 ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे का विद्युत पोल गिर गया और तार टूट गए। जिससे क्षेत्र के किशनी, अरसारा, चौराईपुर तथा लेखराज़पुर बिजली घरों की आपूर्ति ठप हो गयी। राजमार्ग पर तार पड़े होने के चलते जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया। सूचना पाकर विद्युतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन ठीक करने का कार्य चालू कर दिया है। एसडीओ शेर सिंह ने बताया कि मौके पर टीम कार्य कर रही है। जल्द से जल्द लाइन चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed