फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uncle wants to trap my husband Bank of Baroda assistant manager's wife's pain complained to police

UP: पति को फंसाना चाहते हैं चाचा...बैंक ऑफ बड़ाैदा के सहायक प्रबंधक की पत्नी का दर्द; पुलिस से की शिकायत

Mon, 25 Aug 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ाैदा के सहायक प्रबंधक की पत्नी ने अपने चाचा सहित दो लोगों पर आपराधिक षड्यंत का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Uncle wants to trap my husband Bank of Baroda assistant manager's wife's pain complained to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के देवी रोड निवासी बैंक ऑफ बड़ाैदा की मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक की पत्नी निशा यादव ने अपने चाचा सहित दो लोगों के खिलाफ रुपयों के लिए परेशान करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उनकी शादी में खर्च रुपयों को लेने के लिए चाचा उनके पति और ससुर को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं और आपराधिक षड्यंत्र भी रच रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी निशा यादव का कहना है कि उनकी शादी 19 फरवरी 2024 को सौरभ यादव निवासी गांव अंजनी बिछवां के साथ हुई है। साैरभ बैंक ऑफ बड़ाैदा मैनपुरी की मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। पिता चंद्रहास व चाचा अनिल यादव संयुक्त परिवार में रहते हैं। चाचा अनिल यादव उनकी शादी में हुए खर्च का रुपये पति व ससुर रनवीर सिंह से दिलाने का दबाव बना रहे हैं। जब चाचा से कहा कि यह उनका घरेलू मामला है तो चाचा ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके अलावा जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। एक जुलाई को पति के खिलाफ मारपीट का एक केस भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


निशा ने पुलिस को बताया कि जब वह शादी के बाद पहली बार मायके गई तो चाचा ने सोने की छह अंगूठियां अपने पास रख लीं। कई बार मांगने बाद भी नहीं लौटाई। चाचा के ससुर अधिवक्ता रवींद्र यादव निवासी गांव पड़रिया बैंक में लगातार झूठी शिकायतें कर उन्हें व पति को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। रवींद्र यादव उनके ससुर को कई बार धमकी दे चुके हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed